मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। अंधेरी के अंबेवाड़ी क्षेत्र में वरिष्ठ समाजसेवक स्वर्गीय श्यामाचरण पांडे की स्मृति में निर्मित श्यामाचरण पांडे स्मृति चौक का उद्घाटन सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी व अंधेरी के लोकप्रिय विधायक मुरजी पटेल के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस चौक का नवीनीकरण स्थानीय विधायक निधि से किया गया है, जो स्व. पांडे के सामाजिक योगदान को स्थायी रूप से स्मरण व प्रेरक बनाए रखने का एक सामाजिक प्रयास है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा स्व. श्यामाचरण पांडे के सामाजिक जीवन मे सेवा, समर्पण, सद्भावना और आमजन के प्रति उनका दु:ख सुख में साथ निभाने की प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, इस अवसर पर अपने पिता द्वारा किए गये सामाजिक कार्यों को याद कर भावुक हुए उनके पुत्र प्रमोद श्यामाचरण पांडेय ने कहा कि समाजसेवा तो हमें विरासत में मिली है , हम इस कार्य (समाजसेवा) को पिछड़ी दर पिछड़ी लेकर चलते का प्रयत्न करेंगे, इस चौक के नवीनीकरण से स्थानीय नागरिकों सहित मुंबई महानगर के समस्त उत्तर भारतीय समाज से जुड़े लोगों में नव उत्साह देखा गया,यह स्मृति चौक न केवल एक स्मारक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।
इस सुअवसर पर गुजरात के विधायक हीरा भाई सोलंकी, इन्द्रसेन उपाध्याय, सुरेंद्र दुबे, डॉ. शिवश्याम तिवारी, बाबा तिवारी, पूर्व नगरसेवक पंकज यादव, अधिवक्ता संदीप शुक्ला, उमेश दुबे, डॉ. मनोज दुबे,संजय दुबे, रामजी पांडे, उत्तम पांडे, सुभाष दुबे, अजय सोलंकी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…
मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…