नगर पालिका की अनदेखी से मोहल्ले में फैली गंदगी, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगने से दुर्गंध और गंदगी का माहौल बन गया है। ताजा मामला वार्ड नंबर 6, मोहल्ला आर्य नगर का है, जो काशीराम कॉलोनी में स्थित है। यहां गंदगी का अंबार इस कदर लग चुका है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बदबू और मच्छरों के प्रकोप ने स्थानीय निवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है। काशीराम कॉलोनी के निवासी मो. यूसुफ, निजाम अहमद, अमरनाथ, सलाहू, विक्रम, फिरोज अहमद ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार सभासद राजेंद्र प्रसाद सैनी से शिकायत की गई। लेकिन, इसके बावजूद अब तक सफाई व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासी मो. यूसुफ ने कहा कि हमने कई बार सभासद से गुहार लगाई कि सफाई कराई जाए, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलता।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव के कारण स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सड़कों पर गंदगी का पानी बहता है, जिसमें मच्छर और कीड़े-मकोड़े पनपते हैं। इसके चलते डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते समय इस गंदगी से होकर गुजरते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
स्थानीय निवासी अमरनाथ का कहना है कि “नगर पालिका की अनदेखी से वार्ड के लोगों को गंदगी में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। यदि जल्द ही सफाई नहीं कराई गई तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाया जाए और कूड़े-कचरे को हटाया जाए, ताकि उन्हें साफ-सुथरा माहौल मिल सके। काशीराम कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और नियमित अंतराल पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही, सभासद को भी इस मामले में तत्परता दिखाने की जरूरत है, ताकि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। अब देखना यह है कि प्रशासन और नगर पालिका कब तक इस समस्या पर कार्रवाई करती है। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

54 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago