प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने से नही रोक सकती कोई ताकत
सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जिसे आपसे न कोई छीन सकता है न चुरा सकता है, अगर आप प्रतिभावान हैं तो आपको आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है।उक्त बातें नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में सम्पूर्ण क्लासेज परिसर में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10 वीं व 12वीं के परीक्षा में बेहतर अंक के साथ सफल हुए छात्रों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा।उन्होंने कहा कि आज के समय मे प्रतिस्पर्धा का युग है जो बेहतर करेगा उसी का समाज मे सम्मान है। राजस्व निरीक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि होनहार लोग परिचय के मोहताज नहीं होते हैं, उनके प्रतिभा के दम पर उनकी पहचान हो जाता है। संस्थान के प्रधानाचार्य अमित प्रताप सिंह ने कहा कि इन बच्चों ने अपने अपने कक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर यह साबित कर दिया कि लगन व मेहनत से किया गया कार्य कभी भी विफल नही होता है। सम्मानित होने वाले बच्चों में कक्षा 12 वीं के सृष्टि मिश्रा ,संदेश जायसवाल, अनुराग गौंड़,सुहानी पांडेय, अंजलि मद्देशिया, आदित्य गिरि, कृष्णा शर्मा,शिवम शर्मा,अभि कुमार, संजय रौनियार, मोहम्मद कैश, अभिषेक पांडेय कक्षा 10 वीं के भूमि साहू,आदित्य बरनवाल, सुप्रिया कुशवाहा, स्वाति जायसवाल, खुशबू यादव, अनन्या शेरावत, प्राची चौरसिया, जान्हवी खातून,कुन्दन कुशवाहा, अनुप्रिया जायसवाल, पलक बरनवाल, रानी यादव, सौम्या पांडेय, शिखा यादव, मोनिका भारती,अदिति गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, कदम साहू,सिद्धि चौहान, अमन चौहान, आदित्य कुमार, अंजलि यादव, दिपिका कुशवाहा, अक्क्षा निगार,अनुष्का यादव, संजीव यादव, अनमोल तिवारी, समीर अंसारी को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को स्कालर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुनील पांडेय, रविश पांडेय, अरविन्द पांडेय, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, युगल किशोर पांडेय,विकास श्रीवास्तव, सुधीर पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…