Categories: Uncategorized

कलियुगी पुत्र ने अपने पिता को खेत में फावड़े से मारकर मौत की नींद सुला दिया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

उभांव थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी कलियुगी पुत्र ने अपने पिता को चन्द्रौल गांव स्थित खेत में फावड़े से मारकर मौत की नींद सुला दिया। थाना पुलिस ने फील्ड यूनिट को सूचित करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि मुबारकपुर गांव निवासी जयप्रकाश चौहान (55) अपने 20 बर्षीय बेटा मोहित चौहान के साथ खेत में सिंचाई करने गये थे। वहां किसी बात को लेकर मोहित चौहान न सिर्फ उनसे उलझ गया, बल्कि.चन्द्रौल गांव स्थित खेत में ही उन पर फावड़ा (कुदाल) से हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ जयप्रकाश खेत में ही गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल जयप्रकाश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना कारित करने वाले अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस फोर्स तैनात है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

23 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

23 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago