अनियंत्रित कार खेत में पलटी,ड्राइवर सहित दो युवको ने शीशा तोड़कर बचाई जान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही के पास कोहरे के कारण एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार में सवार ड्राइवर सहित दो युवक किसी तरह कार का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। बरगदहीं गांव के निवासी सेराज खान पुत्र हकीमुद्दीन 38 वर्ष अपने दोस्त कामरान खान, नसीम के साथ परतावल से घर आ रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। ड्राइवर सहित दोनों युवकों ने शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए।जहां उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच मे जुट गई।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

22 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

22 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago