विशेष पुनरीक्षण अभियान को मिली रफ्तार, 16 बूथों के लिए मतदाता सहायता केंद्र का उद्घाटन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत सिकन्दरपुर के सहयोग से नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 16 मतदान बूथों के लिए विशेष मतदाता सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस सहायता केंद्र का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर सुनील कुमार ने मंगलवार को टाउन प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित मैदान में विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए, इसके लिए प्रशासन पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर अपने गणना प्रपत्र समय से भरकर जमा करें, ताकि उनका त्वरित और सटीक डिजिटाइजेशन किया जा सके।
मतदाता सहायता केंद्र पर बड़ी संख्या में नागरिक अपने साथ गणना फॉर्म लेकर पहुंचे और अधिकारियों के मार्गदर्शन में फार्म जमा किए। इस केंद्र पर नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन, पता परिवर्तन तथा त्रुटि सुधार से संबंधित कार्यों को सरल बनाया गया है, जिससे आम जनता को अनावश्यक भटकाव से राहत मिल सके कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिकन्दरपुर मनोज पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर पंकज सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी मायाशंकर, क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। नगर क्षेत्र के नागरिकों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहायता केंद्र खुलने से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान हो गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से पुनः अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने प्रपत्र जमा करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

8 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago