पर्यावरण को संतुलित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी-अनिल कुमार सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत सतत विकास लक्ष्य का स्थानीयकरण एवं कार्बन न्यूट्रल विषयक ग्राम प्रधान, सचिव एवं पंचायत सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड सभागार देवरिया मे किया गया।
जिसमे विकास खण्ड देवरिया सदर, बैतालपुर,बरहज,रूद्रपुर,भलुअनी, रामपुर कारखाना, तरकुलवा एवं गौरीबाजार के 12-12 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है।
अगर हमारा आरआरसी सेंटर समुचित रूप से चालू हो जायेगा तो प्लास्टिक प्रबंधन सुगमता से किया जा सकता है।
डीपीआरसी के सहप्रबंधक ब्रजेश नाथ तिवारी ने कहा कि कार्बन न्यूट्रल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप मे प्रत्येक विकास खण्ड के चिन्हित ग्राम पंचायतो मे शुरू किया गया है।
आने वाले समय मे इसकी सफलता को देखते हुए वृहद रूप से शुरू किया जायेगा।
मुख्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने कहा कि कार्बन न्यूटल मे राष्ट्र की प्रतिब्धता एवं पंचायतो की भूमिका विषयक पर विस्तार से चर्चा किया जिसमे वर्ष 2070 तक देश को कार्बन जीरो करना लक्ष्य रखा गया है, जिसमे पांच पंचामृत कार्यक्रम संचालित किया गया है।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रशिक्षक आलोक तिवारी, विभा पाण्डेय,अजय पाण्डेय,विनय तिवारी ने भी प्रतिभागियो को प्रशिक्षण दिया।
उक्त अवसर पर हरिपाल यादव, विनय पाण्डेय, आनन्द स्वरुप तिवारी,रेहाना खातून, ब्लॉक अध्यक्ष रणविजय सिंह, महेंद्र यादव, गामा यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, पवन कुमार यादव, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago