सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसी बोर्ड के 12वी का परिणाम मंगलवार सुबह घोषित हुआ जिसमें उपनगर के अग्रणी विद्यालय आरएल एकेडमी स्कूल की छात्रा और मशहूर मशरूम व्यापारी की बेटी जोया अंसारी ने विद्यालय मे 93% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होने के उपरांत ही जोया के परिवार मे खुशी की लहर दौड़ गई वहीं परिवार के लोग आपस मे मिठाई खिलाकर खुशियां मनाने लगे दूसरे तरफ रिश्तेदारों और आस पड़ोस के लोगों के बधाई देने का तांता लग गया। विद्यालय ने उत्तीर्ण आए सभी छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ मिठाई खिलाकर व उपहार देकर सम्मानित किया और आगे भविष्य की उज्जवल कामना की प्रार्थना की। इस दौरान विद्यालय मे सभी छात्र छात्राएं आपस मे मिठाई खाकर एक दूसरे को बधाई दिए और खूब खुशियां मनाई। विद्यालय का नाम रोशन होने पर जोया अंसारी ने मंच के माध्यम से अपने इस कामयाबी का श्रेय विद्यालय के प्रबंधक संदीप सर को दी और विद्यालय के अन्य शिक्षकों को अपना प्रेरणा स्वरूप बताते हुए कहा कि मुझे इस काबिल बनाने मे मेरे शिक्षकों का बहुत सहयोग रहा जिससे मैं आज इतना बेहतर अंक प्राप्त कर पाई हु।
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…