कोटा चयन न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आमरण अनशन की दी चेतावनी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनवल के ग्रामीणों ने कोटा चयन न होने से नाराज होकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शीघ्र कोटा चयन करने की मांग किया।
ग्रामीणों ने बताया कि सोनवल गांव के कोटेदार की मृत्यु 11 दिसम्बर 2025 हो गयी। उसके बाद से 5 किमी दूर परसा मीर में कोटा सलंग्न कर दिया गया। कार्ड धारक इतना दूर पैदल चलकर राशन लेने को मजबूर है। वहां के कोटेदार से राशन लेने में 2 से 3 दिन लग जाता है जिससे कार्डधारकों के दैनिक जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि 18 माह से कार्डधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर कई बार डीएम से शिकायत किया गया लेकिन निस्तारण नहीं हो सका। ग्रामीणों ने तत्काल खुली बैठक कराकर कोटा चयन कराने की मांग किया तथा कहा कि अगर शीघ्र कोटा का चयन नहीं किया गया तो 14 मई को ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे।
इस दौरान गुड्डू यादव, मनोज कुमार, गणेश, प्रेमसागर, विवेक, राहुल यादव, इंद्रावती, मुरली, कमलावती, लीलावती, प्रतिमा, रधई सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

6 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

7 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

13 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

14 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

14 hours ago