March 26, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य किया निरीक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह के तड़के नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने राप्ती नदी में गिरने वाले महानगर के नालों पर नगर निगम द्वारा फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, सहायक अभियंता एन डी पांडेय, अवर अभियंता अवनीश भारती एवं अतुल कुमार तथा अन्य उपस्थित थे। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम गोरखपुर द्वारा प्राकृतिक विधि से कराये जा रहे नालों के शोधन कार्य का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियंता को समस्त आवश्यकता तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।