भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव सम्पन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उ.प्र. द्वारा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2025 का आयोजन जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज में हुआ।
भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में नेपाल से आये मुख्य अतिथि रामू जोशी ,निदेशक पर्यटन बोर्ड लुंबिनी नेपाल, विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया , भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, प्रतिनिधिगण व विद्यालय प्रबंधक बलराम भट्ट, उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्कृति -पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक राजेश अहिरवार द्वारा आये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2025 के आयोजन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का नेपाल से बेटी-रोटी का रिश्ता है। नेपाल हमारा पड़ोसी मित्र व पट्टीदार के समान है जहां हम बिना रोक-टोक आते जाते रहते है। हमारी शुभकामना है कि हमारा सम्बंध इसी प्रकार बना रहे। विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर में खिचड़ी के अवसर पर नेपाल राष्ट्र द्वारा ही सर्व प्रथम गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाया जाता है।
इसी क्रम में नेपाल से आए मुख्य अतिथि राजू जोशी ने भारत नेपाल के मित्रवत संबंध के विषय मे विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रीराम जी का नेपाल से अटूट संबंध है जिसे आगे बने रहने की कामना करते है।
इस अवसर पर भारत-नेपाल सीमावर्ती जनपदों में युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने एवं देश-प्रेम की भावना प्रवाहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक व राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रम का मंचन किया गया। नेपाल से आये बालक बालिकाओं द्वारा लोक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा जनपद महराजगंज के विभिन्न स्कूलों से सीनियर तथा जूनियर प्रतिभागियों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं , जैसे पोस्टर प्रतियोगिता , समूह गायन ,एकल गायन में विजेता प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी-अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में जनपद के लोकगीत गायक अमित अंजन ने भक्ति गीत प्रस्तुत की। इसके पश्चात डॉ सुरभि सिंह द्वारा अपने समूह कलाकारों के साथ कथक नृत्य भी प्रतुत किया गया साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

       इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,भाजपा के पदाधिकारी , पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा , प्रवक्तागण, एस एसबी कमाण्डेण्ट व विभिन्न स्कूलों के अध्यापक , छात्र-छात्राओं सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

6 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago