अवैध मिट्टी खनन जारी, बेखौफ चल रहे हैं लोडर

कोतवाली थाना के बागापार चौकी अन्तर्गत रामपुर बुजुर्ग का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोतवाली थाना के बागापार चौंकी अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग साहित कई ग्राम पंचायतों में दर्जनों लोडर मशीनों द्वारा बिना परमिट के अवैध मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है जिसमें खनन विभाग एवं राजस्व विभाग तथा स्थानीय पुलिस के मिली-भगत ने मिट्टी खनन का धंधा जोरों पर संचालित हो रहा है।
किसानों की फसल व स्थानीय कच्ची सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी लाने और ले जाने में सड़कों की दुर्दशा को देखकर यह अंदाजा लग सकता है कि इस सड़क पर कहीं ना कहीं खनन माफियाओं का झुंड चला है जिससे सड़क पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बताते चलें कि स्थानीय ग्राम पंचायतों में कच्ची सड़कों पर मनरेगा द्वारा हमेशा मिट्टी कार्य करा कर कच्चे मार्ग का कार्य कराया जाता है जिससे आवागमन बाधित न हो, फिर भी इन खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी निकाल कर लगातार आने जाने से कच्ची सड़कें पूरी तरह बर्बाद हो जाती हैं। जिम्मेदार इन से सांठ- गांठ करके खनन माफियाओं का सहयोग करते हैं तथा पकड़े जाने पर कुछ रकम लेकर अपना धंधा चालू रखते हैं जिससे राजस्व विभाग एवं खनन विभाग को लाखों का चूना लगाया जाता है।
इस संम्बंध मे बागापार चौकी इंचार्ज अनंघ कुमार ने कहा कि ऐसे मामलों की जानकारी नही है। मौके पर चल रहे अवैध लोडर मशीन के खिलाफ कार्यवाही तत्काल किया जायेगा

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago