Categories: Uncategorized

योजना का लाभ लेने के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

वित्तीय वर्ष में मत्स्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत की 23 मात्स्यिकी परियोजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाएगा। मत्स्य पालक विकास अभिकरण के कार्यकारी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजनान्तर्गत एक नयी परियोजना भी इस वित्तीय वर्ष से संचालित की जा रही है, जिसमें मछली पकड़ने के प्रतिबंध/दुर्बल अवधि के दौरान मत्स्य पालन संसाधनों के संरक्षण के लिए पिछड़े हुए सक्रिय पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका और पोषण सम्बन्धी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। सभी इच्छुक मछुआरे भी अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। लाभार्थी पूर्णकालिक सक्रिय मछुआरा होना चाहिए। साथ ही वह एक कार्यात्मक मछुआरा सहकारी समिति का सदस्य हो और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) हो, जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो। परियोजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण के कार्यालय से ली जा सकती है।

rkpshomnath

Recent Posts

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

3 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

3 hours ago

पैसों का लालच या सिर्फ शक? अनीश हत्याकांड में CCTV ने खोला राज, गन्ने के खेत से बरामद हुआ शव

पैसों के लालच में 52 वर्षीय अनीश की हत्या! तीन दोस्तों ने बेल्ट से घोंटा…

3 hours ago

मुंबई में CJP का ‘जेल भरो’ ऐलान, अभिजीत दीपके को पुलिस ने थोड़ी देर हिरासत में लिया; आज शिवाजी पार्क से आंदोलन का दावा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को गुरुवार शाम…

4 hours ago