इंडिया गठबंधन ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)गुरुवार को तहसील प्रांगण में 34 सूत्रीय मांगो को लेकर इंडिया गठबंधन ने सौपा ज्ञापन।
बताते चलें कि बरहज तहसील के प्रांगण में गुरुवार को पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेताओ ने 34 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान स्वामीनाथ यादव ने केंद्र व प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान सहित सभी लोगो के साथ छलावा करने का काम कर रही हैं।उन्होंने कहा कि जिले की सड़को की हालत जर्जर हो गयी हैं, जिससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही प्रतिबंधित क्षेत्रो में बालू खनन से तटवर्ती क्षेत्र खतरे की जद में आ गए हैं। इसी क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अरविंद कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, के गर्त में धकेल दिया है, आज नौजवान नौकरी के लिए सड़कों पर मारा मारा फिर रहा ,और सरकार सत्ता के नशे में चूर है।आने वाली लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रामकिशोर चौहान ने कहा कि हमारे अन्नदाता आज अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठी हैं, और सरकार उनके ऊपर आँशु गैस के गोले तो कभी पानी की बौछारें कर रही हैं।
अब वो समय आ गया हैं कि जनता लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा होकर भाजपा सरकार को सबक सिखाये। इसी क्रम में सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, भाजपा सरकार ने नोटबन्दी व जीएसटी को लाकर आमजनमानस सहित छोटे व्यापारियों के साथ छलावा किया है।किसान जो देश का अन्नदाता हैं वह आज अपनी माँगो को लेकर सड़क पर बैठी है, और सरकार के कानों में जु तक नही रेंगती। आज प्रदेश में जो भी परीक्षाएं हो रही हैं वह लीक हो जा रही हैं, यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा हैं, जिसे विद्यार्थी माफ नहीं करेंगे। वही गरीब मजदूर किसान नौजवान महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है।इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओ ने 34 सूत्रीय मांगों पर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार अरुण कुमार को सौपा।धरने में कॉमरेड हरिबन्द प्रसाद, पारसनाथ यादव, देशराज यादव,रविन्द्र प्रताप रावत, कॉमरेड राजेन्द्र पाल,शिव बहादुर सिंह, कैलाश यादव,जिला पंचायत सदस्य कलेक्टर शर्मा,नन्द कुमार, अब्दुल मजीद,सुरेंद्र यादव,रामा यादव,राजेन्द्र गौड़,सहित आदि इंडिया गठबंधन के नेता मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

58 seconds ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

19 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

20 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

20 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

21 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

21 hours ago