दिव्यांगता अभिशाप नही — ओमप्रकाश

सरकार दिव्यांग जनों की मूलभूत सुविधाओं के लिए कटिबद्ध

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ललिता साबित्री देवी महिला महा विद्यालय के सभागार में जिला दिव्यांग जन सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में दिव्यांगो के सहायता केंद्र व कई लाभकारी योजनाओं को लाने तैयारी के संबंध में चर्चा किया गया ।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने अपने उद्बोधन मे कहा कि दिव्यांगता एक अभिशाप नही एक वरदान है ।इससे अपने को समाज से हट कर नही देखना चाहिए । उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों के लिए कई नई योजनाएं लागू की है । सरकार इनको समाज के अगली पंक्ति में देखना चाह रही है । दिव्यांग सम्मेलन के तहत दिव्यांगो को उनकी मूलभूत सुविधा के बारे में जानकारी दी गयी। जिसमें विकलांग पेंशन , ट्राई साइकिल आदि दिव्यांग सुविधा मिल रहा है या नहीं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य इस्तखार खा उर्फ टुनटुन ने कहा कि दिव्यांग के घर हर प्रकार की सुविधा के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार कटिबद्ध है जो लोग सुविधाओं से वंचित हैं उन दिव्यांगों को यथाशीघ्र सुविधा उपलब्ध कराया जाएग।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ राजेश सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन सम्मेलन व सदस्यता के तहत दिव्यांगों को जागरूक कर उनके मूलभूत सुविधाओं को दिलाना दिव्यांग प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा काम किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिव्यांगों के लिए अनेक प्रकार की सुविधा मुहैया कराई है जो आज दिव्यांगों के पास दिख रहा है। कार्यक्रम का संचालन अमित घोष ने किया । इस दौरान सभासद चंदन सिंह , राधेश्याम गुप्त, राजन चौधरी , बलजीत गौड़, संदीप चौधरी,सेत भान सिंह,काली प्रसाद , बैजनाथ जायसवाल, मदन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहें ।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

53 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

2 hours ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

2 hours ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

2 hours ago

28 अक्टूबर का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्तों में आएगी मिठास?

आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…

3 hours ago