मैंने ऐसा कुछ सीखा है

धरा पर नीम के वृक्ष काटे जा रहे हैं
दिलों में कड़वाहट बढती जा रही है।
जीभ स्वाद कड़वा होता जा रहा है,
वाणी में मधुरता कम होती जा रही है।

शरीर में सुगर तो बढती जा रही है,
इंसानी ब्लड प्रेशर बढ़ता जा रहा है,
मैदानी छाया समाप्त होती जा रही है,
हृदयों में ईर्ष्या द्वेष बढ़ता जा रहा है।

किसी महापुरुष ने सच ही कहा था
पुस्तकें सड़क किनारे रखकर बिकेंगी
और जूते काँच के शो रूम में बिकेंगे,
हमें शिक्षा नहीं जूते की जरुरी होंगे।

आज तो मैंने ऐसा कुछ सीखा है,
स्पष्टीकरण हमें वहीं पर देना है,
जहाँ इसे सुनने और समझने का
दिल और दिमाग़ तैयार होता है।

कोई अगर हमें ग़लत मानने को
जानबूझ कर पूरी तरह उद्यत हो,
उसे सफ़ाई देने का फ़ायदा नहीं है,
ख़ुद की नज़रों में ख़ुद गिरना नहीं है।

सबसे कुछ सीख लेता है जो,
वही तो बुद्धिमान कहा जाता है,
जो इच्छाओं पर नियंत्रण कर ले
वहीं शक्तिशाली कहा जाता है।

जो दूसरों का सम्मान करता है,
वही सम्मानित कहा जाता है,
आदित्य अपने पास जो है उसी में
खुश सबसे धनवान कहा जाता है।

डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र, ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

13 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago