Categories: कविता

नर वानरहिं संग कहु कैसे

तुलसी ने कहा है मानस में।
सीता ने पूँछा जब संशय में॥
नर वानरहिं संग कहु कैसे।
कही कथा भई संगति जैसे॥
अंतरु मात्र एकु नर वानर में।
पुच्छहीन वानर हैं नर वेश में॥
बड़े मदारी करवाते हैं नर्तन।
नहीं करे, उसका महिमामर्दन॥

रामराज्य का स्वप्न सुहाना।
दिखा रहे हैं वह गाकर गाना॥
त्याग प्रेम मर्यादा में श्रीराम बंधे।
पर अब मर्यादा में ना कोई रुँधे॥

मुँह खोले कोई भी यदि अपना।
दिख जाता कारागार का सपना॥
मंगल को जन्में हैं मंगल करते।
पवनपुत्र हैं श्रीराम को जपते॥

बजरंगबली पर राजनीति करते हैं।
देवी- देवता तो सबके पूजित हैं॥
धर्म और राजनीति एक नहीं हैं।
एक दूसरे के संपूरक भी नहीं हैं॥

राजनीति में अधर्म क्यों करना।
राजनीति सदा स्वच्छ रखना॥
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भारत।
योगेश्वर श्रीकृष्ण का महा भारत॥

गौतम, गांधी की पावन यह धरती।
सत्य-अहिंसा का आवाहन करती॥
धरती माता का आँचल मत फाड़ो।
भरतभूमि आपस में ऐसे मत बाँटो॥
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
बौद्ध, जैन, पारसी सभी हैं।
आदित्य कैसे इतनी दूरी में,
एक दूसरे से हम जा बैठे हैं॥

डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’,

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

3 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

3 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

4 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

4 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

4 hours ago