निषाद राज गुह्य एवं बाबू जगजीवन राम की मनाई गई जयंती

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय टाउन हॉल देवरिया पर पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम और निषादों के राजा महाराज निषाद राज गुह्य की जयंती मनाई गई। कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यवाह अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने कहा आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयन्ती पूरे देश मे मनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जगजीवन राम की संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं समर्पण बेमिसाल रही है। उनका संपूर्ण जीवन राजनीतिक, सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियों से भरा हुआ है। सदियों से शोषित और उत्पीड़ित दलितों, मज़दूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए जगजीवन राम द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं। जगजीवन राम एक ऐसा व्यक्तित्व थे जिसने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया और दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।
विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने अन्याय के प्रति आवाज़ उठायी। बाबू जगजीवन राम का भारत में संसदीय लोकतंत्र के विकास में महती योगदान है।
जयदीप त्रिपाठी ने कहा निषादों के राजा महाराज निषादराज गुह्य ऋगवेरपुर (वर्तमान-प्रयागराज) के महाराजा थे। उन्होंने ही वनवासकाल में प्रभु श्रीराम चन्द्र जी, माता सीता जी तथा लक्ष्मण जी को अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था। वनवास के बाद श्रीराम चन्द्र जी ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषादराज के यहां बिताई थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुलेखा खातून, धर्मेंद्र पांडे, संजीव मिश्रा, शिवशंकर सिंह, अब्दुल जब्बार, उपेंद्र प्रसाद,जयप्रकाश पाल, संदीप पांडे, रीता देवी, अंश शर्मा,रत्नेशमल्ल, डॉक्टर कुशवाहा, पन्नीलाल पाठक विजय शंकर मिश्रा, चंदू वर्मा, विजय पटेल, आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

2 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

3 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago