Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedदौसा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई पिकअप वैन, 7...

दौसा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई पिकअप वैन, 7 बच्चों समेत 11 की मौत, 8 घायल

दौसा /राजस्थान(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) — राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात बच्चों और चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच मनोहरपुर के पास हुआ।

दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर ने बताया कि पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन कर उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े एक ट्रक से पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सात बच्चों और चार महिलाओं ने दम तोड़ दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments