वायु प्रदूषण पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सख्त चेतावनी, हर सांस में घुल रहा ज़हर

देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ चिकित्सा जागरूकता शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वायु प्रदूषण से उपज रही बीमारियों को लेकर महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक विशेष सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां देश के नामचीन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि यदि अब भी नहीं चेते, तो अगली पीढ़ी को शुद्ध हवा नहीं, बीमारियां विरासत में मिलेंगी।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण एक अदृश्य महामारी का रूप ले चुका है, जो हर घर, हर परिवार को चुपचाप प्रभावित कर रही है। इससे बचाव के लिए केवल सरकार नहीं, समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी बनती है।

मुख्य वक्ता के रूप में लंग केयर फाउंडेशन के संस्थापक और बी. सी. रॉय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अरविंद कुमार ने स्पष्ट कहा कि आज हम हवा में जहर भर रहे हैं और यह हमारे फेफड़ों को दिन-ब-दिन खोखला कर रहा है। शिशुओं से लेकर वृद्धों तक, हर कोई इस धीमे ज़हर की चपेट में है।

प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. राजीव खुराना ने अपने संबोधन में प्रदूषण से उत्पन्न गंभीर चिकित्सा संकटों और उनके उपचार के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब केवल इलाज से नहीं, रोकथाम की मानसिकता से ही स्वास्थ्य की रक्षा संभव है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल एवं डॉ. अनुराग शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि मेडिकल कॉलेज, केवल चिकित्सा सेवा का ही नहीं, बल्कि जनजागरूकता का भी केंद्र होना चाहिए। उन्होंने प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु सतत चिकित्सा कार्यक्रमों की आवश्यकता दोहराई।

इस दौरान डॉ. एच. के. मिश्रा, डॉ. इकबाल अहमद, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. स्वेता सिंह, डॉ. विकास मित्तल सहित दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव डूबी, 15 लोग थे सवार; 15 वर्षीय किशोरी लापता

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…

5 minutes ago

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

42 minutes ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

60 minutes ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

1 hour ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

2 hours ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

2 hours ago