सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनवा टोला समीप पेट्रोल पंप के सामने शनिवार दोपहर एक डंफर ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दी जिससे गंभीर अवस्था मे घायल युवती की देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। भाटपार थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपार निवासी अंशु विनीता पुत्री कल्याण पांडे शनिवार दोपहर सलेमपुर से होते हुए अपने घर भाटपार को जाते समय उपनगर के मझौली के ग्राम बनवा टोला के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे तभी भाटपार के ओर से गिट्टी खाली कर लौट रहे एक डंफर ने ठोकर मार दी जिससे स्कूटी सवार युवती घायल हो गई आनन फानन मे स्थानीय लोगों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए । वे अभी रास्ते मे ही थे तभी युवती की मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया वहीं स्थानीय लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस बल तैनात रही। मौके पर फोरेंसिक की टीम भी घटना स्थल से सैंपल इक्कठा किए।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…