हरिकेवल प्रसाद सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया-सूर्यप्रताप शाही

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के बापू इण्टर कालेज के मैदान में पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद की 11वी पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उक्त श्रद्धांजलि सभा मे कृषि उत्पादन वृद्धि के लिए कृषि प्रसार कृषि निवेश तथा तकनीकी प्रबंधन योजनांतर्गत विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी / मेला का भी आयोजन किया गया।जिसमे विभिन्न उपकरण का स्टाल लगाया गया ।
सुनील यादव स्नेही ने कार्यक्रम का शुभारंभ लोकगीत से किया।कार्यक्रम के आयोजक सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा एवम भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवम शाल भेंटकर स्वागत किया।कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद का सपना था कि किसानों की आमदनी बढ़े।
आज भाजपा सरकार में किसानों की आमदनी में कई गुने की बढ़ोतरी हो रही है।
पिछली सरकारों में बस अल्पसंख्यक एवम एक विशेष समुदाय के लिए खजाना होता था।आज किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में धन जाता है।

गरीबो के लिए किया संघर्ष

श्री शाही ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद का पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचितों के लिए समर्पित रहा। सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया। हरिकेवल प्रसाद के विचार,कार्य और संघर्षों का एक लंबी श्रृंखला है, जो लोगों में आज भी रचा बसा है।
देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद व्यक्ति नही विचार थे और लोगो की प्रेरणा थे।
उन्होंने पूर्व सांसद के जीवन को संघर्षपूर्ण बताते हुए उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का मकान, बेहतर इलाज, अच्छी सड़कें हरिकेवल प्रसाद का सपना था, जिसे आज पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार साकार कर रही है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरिकेवल प्रसाद गरीबों, मजलूमों की आवाज थे। जहां भी शोषण व अन्याय हुआ और हरिकेवल प्रसाद के कान तक इसकी आवाज पहुंची तो वे संघर्ष करने जरूर पहुंचे।
आज भाजपा सरकार सभी जनकल्याणकारी योजना आम जनमानस तक पहुचाकर उनके सपने को साकार कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि
हरिकेवल प्रसाद जैसे संघर्षशील नेता कभी-कभी पैदा होते हैं।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने बताया कि पिता जी संघर्ष की उपज थे ।उन्होंने आजीवन राजनीति को तपस्या और सेवा के भाव से देखा।
वे गरीबो में भगवान का चेहरा देखते थे।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन सन्तोष पटेल ने किया
उक्त कार्यक्रम को विधायक सभाकुंवर कुशवाहा,राजधारी सिंह,जिलाध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह,बलबीर सिंह दादा,बिंदा कुशवाहा,अशोक पाण्डेय, अमित सिंह बबलू,भगवान पाठक,कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव,हरिचरन कुशवाहा,पवन राय आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय दूबे वत्स,वीरेंद्र कुशवाहा,अभिषेक जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,धनन्जय चतुर्वेदी,बीके शुक्ला, सन्दीप श्रीवास्तव,विभय पाण्डेय,अभय तिवारी,पुनीत यादव,सत्यप्रकाश सिंह विशेन,ब्लॉक प्रमुख सन्दीप सिंह,संजय दुबे,हाकिम सिंह,कमलेश तिवारी,रविन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश दूबे, हितेन्द्र तिवारी,राहुल सिंह,अशोक कुशवाहा,अमरनाथ पाल आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

4 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

4 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

4 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

4 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

4 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

4 hours ago