मोबाइल एवं गले से चेन झपट मारी को लगातार अंजाम दे रहे हैं आधे दर्जन अज्ञात

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्राप्त समाचार के मुताबिक भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में आने वाले बनकटा विकाश खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत बनकटा थाना क्षेत्र स्थित बनकटा अहिरौली मार्ग पर वाया भैसही के रास्ते पर अज्ञात आधे दर्जन की संख्या में दो मोटर साइकिल सवार युवकों द्वारा लगातार इस रास्ते पर करीब एक माह से मोबाइल झपट मारी एवं गले के चेन की झपट मारी कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था को चुनौती पेस कर रहे हैं
बताते चलें कि इस रास्ते में आने वाले जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैसही से ले कर गांव के उत्तर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के खेल के मैदान वाले मोड़ होते हुए गैस एजेंसी तक अब तक तमाम घटना प्रकाश में आ चुकी हैं।
इसी कड़ी में ही 24 मार्च 024 की देर रात को ग्राम अहिरौली बघेल निवासी राधेश्याम पटेल पुत्र मुन्नी लाल पटेल के गले से सोने की चेन को दो मोटर साइकिल पर सवार आधे दर्जन की संख्या में अचानक आए झपटमारों ने भैसही के उत्तर स्थित सरकारी विद्यालय के पास खाली पड़े खेल के मैदान के पास ही अहिरौली बघेल मार्ग से झपट मारी कर फरार हो लिए। वहीं सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इस घटना की सूचना पर जब बनकटा पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे तब बनकटा पुलिस के द्वारा क्षेत्र से तमाम संदिग्धों को आस पास लगे सीसी कैमरे की मदद से देर रात को ही
उठा लिया गया था जबकि इस बीच ही जिसका चेन गया था उस राधेश्याम पटेल द्वारा गांव के लोगों के भी इस घटना में शामिल पाए जाने की बात सामने आने पर भय एवं दबाव में आ कर सुलह कर लिया गया।
अब सवाल यह उठता है की आखिर पुलिस को जब इतनी कुछ जानकारी मिल ही गई थी जैसा कि बताया जा रहा है। कहां के कौन लोग घटना के पीछे जिम्मेदार हैं।
फिर अन्य घटनाओं की खुलासा किए बगैर आपस में सुलह समझौते की गुंजाइश क्यों दी गई है।जो यह एक बड़ा सवाल बन कर जनता के जेहन में सामने आया है जिसका उत्तर जनता को भी मिलना चाहिए जो कि अब भी शेष है। वहीं इस संदर्भ में मीडिया कर्मियों से पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी द्वारा बताया गया है कि ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है मामला मारपीट का है तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।
वहीं अब देखना होगा कि स्थानीय पुलिस द्वारा इस घटना पर कितनी मजबूती से अपना वर्क आउट कर जनता के बीच पेस किया जा रहा है।????

rkpnews@desk

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

1 hour ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

1 hour ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

2 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

2 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

2 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

2 hours ago