Categories: Uncategorized

ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। पंचायती राज विभाग में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के माध्यम से जनपद में 28 ग्राम पंचायत अधिकारी चयनित हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 7 ग्राम पंचायत अधिकारियों को लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, शेष 21 चयनित अभ्यर्थियों में से कलेक्टर सभागार महराजगंज में रविकांत पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक सदर जयमंगल कनौजिया, जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा संयुक्त रूप से 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। 02 चयनित अभ्यर्थी मौजूद नही रहे तथा 02 चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अप्राप्त था।
इस क्रम में सदर विधायक नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठा से करते हुए गरीबों की सेवा कर पात्र लोगों में शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में नियुक्तियों में धांधली कर पात्र लोगों को उनका हक नही मिलता था। भाजपा की सरकार में पिछले साढ़े सात वर्षों में जो भी नियुक्तियां हुई है बिना भेद-भाव के हुई हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक,अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीसी‌ मनरेगा एनआरएलएम, नवनियुक्त अभ्यर्थी व उनके अभिभावक उपस्थित रहे। अंत मे जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

15 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

15 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

15 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

15 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

15 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

15 hours ago