मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) व समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र लखनऊ में किया गया वितरित
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1,526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नव चयनित अभ्यर्थियों द्वारा देखा और सुना गया।
इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा 16 ग्राम पंचायत अधिकारी, 02 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं नव चयनित अभ्यर्थी आदि उपस्थित रहे।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…