Friday, June 12, 2026
HomeNewsbeatमुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए...

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम पूरे देश मे चाँद के अनुसार 16 या 17 जून से शुरू होकर 10 दिन तक मनाया जाएगा हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन और आपके 72 साथियों के शहादत की याद में मनाया जाता है अल्लाह के नेक बंदे को याद किया जाता है मुहर्रम का महीना इस्लाम धर्म मे बहुत खास होता है मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए गोरखपुर का पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है एसएसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर में की गई। पीस मीटिंग में इमाम चौक मुतवल्लियों पार्षदों बुद्धजीवियों धर्मगुरुओं और संभ्रान्त लोगो सिविल डिफेंस के साथ बैठक की गयी जिसमे सभी के विचारों को सुना गया साथ ही जो समस्याएं थी उसे नोट कर संबंधित विभाग को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान की बात कही गयी। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 28 इमामबाड़ा है और मुहर्रम की 7 वी से लेकर 10 तक के जुलूस निकालने जाते है भारी संख्या में लोग जुलूस में शामिल होते है। थाना प्रभारी गोरखनाथ विजय प्रताप सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहाँ की जो पूर्व की परंपरा चली आ रही है उसी परंपरा के अनुरूप इस बार भी सभी लोग मुहर्रम का पर्व मनाएंगे नए स्थानों से कोई तहाजिया या जुलूस नही निकालेगा थाने पर जिस इमामबाड़ा का पूर्व में रिकॉर्ड है जो पूर्व में जुलूस या इमामबाड़ा पर तहाजिया रखते है उन्ही लोगो को परमिशन रहेगी किसी भी नई परंपरा की शुरुआत अगर कोई करता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी साथ ही ताज़िये का साइज ऐसा रहे कि बिजली के तारो से न लगे इस बात का विशेष ध्यान सभी लोग रखेगे। आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ सभी लोग मुहर्रम के पर्व को मनाएंगे सभी लोग इस बात पर विशेष ध्यान देंगे भी कानून व्यवस्था खराब न होने पाए अगर किसी ने भी कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी पुलिस की नज़र हर एक व्यक्ति पर रहेगी त्योहार पर हुड़दंग करने वाले माहौल खराब करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो फौरन पुलिस से संपर्क करें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी फ़ोटो वीडियो पोस्ट न करे ऐसा कोई काम न करे जिससे किसी की भावना आहत हो सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नज़र बनी रहेगी। पुलिस 24 घंटे आपके साथ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments