शुरू करें अपना करियर रक्षा अनुसंधान संगठन के साथ

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिसशिप के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 27 सितंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2025
  • आवेदन पोर्टल:

रिक्त पदों का विवरण

पद का नाम

कुल सीटें

ग्रेजुएट अप्रेंटिस

40

टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस

20

आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस

135

कुल

195

योग्यता

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: ECE, EEE, CSE, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा।
  • आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस: फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, डीजल मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक-मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, COPA, लाइब्रेरी असिस्टेंट आदि।

अन्य शर्तें

  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष।
  • शैक्षणिक पात्रता: 2021–2025 के बीच पास आउट और 70% या उससे अधिक अंक।
  • अवधि: 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप।
  • चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन।
  • स्टाइपेंड: सरकार के मानकों के अनुसार।

आवेदन की प्रक्रिया

  1. निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  2. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षिक जानकारी भरें।
  3. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
  4. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंट निकालें।

विस्तृत जानकारी व आधिकारिक नोटिफिकेशन शीघ्र ही DRDO की वेबसाइट www.drdo.gov.in पर उपलब्ध होगी।