Sunday, April 19, 2026
Homeआजमगढ़खुले नाली मे कचरा जाम होने व गन्दे पानी से बीमारी फैलने...

खुले नाली मे कचरा जाम होने व गन्दे पानी से बीमारी फैलने की आशंका

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
गंभीरपुर बाजार में पुलिया टूट जाने से नाली ओपन होगयी है, जिसमे बाजार का गन्दा पानी सड़क पर एक्तत्रित होकर भयंकर बीमारियों को दावत दे रहा है, जिसे यहाँ के दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर राहगीरों को भी परेशानियां देखने को मिल रही हैं, गंभीरपुर बाजार कोनौली उत्तरगांवा मोड़ पर टूटी पुलिया जिसका सारा गंदा पानी सड़क पर पसर जाता है, सड़क की हालत देखकर प्रधान के कान तक जू नहीं रेगता। दुकानदारों से मीडिया के लोगों ने जब बात किया तो इस विषय पर उन्होंने कहा कि, यहाँ पर कई महीनों से पानी का बहाव इसी तरह से चल रहा है, ना तो प्रधान ना तो पीडब्ल्यूडी के कोई अधिकारी इस पर ध्यान देते हैं और गंदगी से सारा नाला भरा हुआ है नाले में पूरा कूड़ा करकट गंदगी का अंबार लगा हुआ है, कोई सफाईकर्मी या कोई अधिकारी कर्मचारी इस गंदगी के बारे में बात ही नहीं करता। इस गंदगी की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं अगर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व कर्मचारी नहीं बात को सुनते हैं तो कम से कम ग्राम प्रधान का गांव है ,उनको तो साफ सफाई करवाना चाहिए, ग्राम प्रधान दिन में कई बार इसी रास्ते से आते जाते हैं लेकिन आज तक ना तो कोई सफाई कर्मी से गंदगी को साफ करने के लिए बोले और नाही इसपर कोई ध्यान दिए। बतादें कि यहां के प्रधान बुझारत सरोज हैं दुकानदारों का कहना है कि, बुझारत सरोज प्रधान द्वारा कभी भी साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी को यहाँ नहीं भेजा जाता है,और ना तो इस रास्ते के लिए ध्यान दिया जाता है अब देखना यह है आखिर कब तक यह सिलसिला चलता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments