चौकीदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी
मैरवा/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
मैरवा के धरनी छापर चेकपोस्ट से अवैध शराब मिलने पर गुरुवार को चार होमगार्ड को प्रभारी थानाध्यक्ष भरत साह ने जेल भेज दिया है। वही फरार चौकीदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार होमगार्ड जवानों में सुधीर कुमार प्रसाद, रमाकांत सिंह, अर्जुन सिंह, जितेंद कुमार यादव शामिल है।
बताते चले की जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता बुधवार की संध्या में अचानक धरनी छापर चेकपोस्ट का निरीक्षण करने पहुंचे,जहां बैग से एक बोतल अवैध शराब मिलने पर चार पुलिस जवान और एक चौकीदार पर मुकदमा कर जेल भेजने का निर्देश सीवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार को दिया। देर शाम तक एसडीओ, बीडीओ और एसडीपीओ ने स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज कराकर इसकी प्रति डीएम को भेज दिया है। डीएम की इस बड़ी करवाई से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…