Categories: कविता

जीवन में ध्यान व समर्पण

मेरी रचना, मेरी कविता

शांति व संतुष्टि खोजिये क्योंकि हमारी,
आवश्यकता कभी समाप्त नहीं होती है,
जीवन एक लेखनी है जो मसि समाप्ति
से पहले अपनी कहानी लिख जाती है।

सभी परिस्थितियों में संन्तुलन बनाये
रखना जीवन में प्रसन्नता की चाबी है,
उन ठोकरों की कद्र करें जो हमको बुरे
वक्त में जीने का अदांज सिखाती हैं।

ठोकरें इसलिए नही लगती हैं कि
इंसान ठोकर खा कर गिर ही जाए,
ठोकरें लगती हैं कि इंसान गिरकर
एक बार फिर से उठे व संभल जाये।

जिंदगी में कभी हम यह मत सोचें कि
कौन कब, कैसे, कहाँ, क्यों बदल गया,
जीवन का अनुभव है कि इतना ज़रूर
देखें, वह क्या सिखलाकर चला गया।

जीवन नौका तभी पार लग पाती है,
जब ध्यान के साथ समर्पण अपना
एक साथ ही एक दिशा चुन लेते हैं,
एकाग्रचित्त हो स्मरण मनन करते हैं।

जीवन में सद्वयवहार, सत्चरित्र व
सुविचार जिसके भी सुंदर होते हैं,
उसकी शारीरिक सौष्ठव सुंदरता व
अंतर्मन दोनो ही अति सुंदर होते हैं।

आदित्य जीवन में धैर्य आवश्यक है,
पर इतना भी शान्त हमें नहीं रहना है,
वह धैर्य हमारे मूल्यवान समय को ही
नष्ट करे, इतना निष्क्रिय नहीं रहना है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

11 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago