कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन की एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 जुलाई 2026 को विकास खंड परिसर, हाटा में पात्रता परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से योग्य लाभार्थियों का परीक्षण कर उन्हें योजना से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष शिविर में जनपद के सभी विकास खंडों के पात्र दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। शिविर का आयोजन 31 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे विकास खंड परिसर, हाटा में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजना का लाभ उन्हीं दिव्यांगजनों को मिलेगा जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक है। पात्र लाभार्थियों को शिविर में उपस्थित होते समय दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा, ताकि परीक्षण एवं चिन्हांकन की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचकर शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने की अपील की है। यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए जरूरतमंदों दे रहे हैं बेहतर इलाज निशुल्क बस चलवा कर…
अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…
28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…
लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…
28 अक्टूबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर: अभिषेक कुमार की रिपोर्ट 28…