यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने की व्यापक जांच


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देशानुसार रविवार को देवरिया रेलवे स्टेशन पर व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), डॉग स्क्वाड तथा बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा टीम ने संदिग्ध वस्तुओं एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए यात्रियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को देने की अपील की।
चेकिंग अभियान के दौरान डॉग स्क्वाड एवं बम निरोधक दस्ते ने आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी अपने दल के साथ पूरे अभियान में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे।
पूरे अभियान के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि नहीं मिली। जांच शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और प्रभावी रही। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी MLC चुनाव में BJP की 5 सीटों पर जीत, 3 पर सपा ने भी मारी बाजी!

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के नतीजों ने सियासी…

15 minutes ago

समाजसेवियों के लिए नजीर बने हैं संजय तिवारी

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए जरूरतमंदों दे रहे हैं बेहतर इलाज निशुल्क बस चलवा कर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

7 hours ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

8 hours ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

8 hours ago