संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित बंडा बाजार में विद्युत आपूर्ति हेतु लगे तार टूटकर गिर जाने से हफ्ते भर से बिजली गुल है। जबकि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग से करने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैंl
प्राप्त विवरण के अनुसार धनघटा तहसील क्षेत्र के बंडा बाजार में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। ट्रांसफार्मर को विभाग 24 घंटे के अंदर बदल तो दिया लेकिन फिर तार गिर गया। जिसके कारण गांव में हफ्ते भर से बिजली आपूर्ति बाधित है।
इस संबंध में सहायक अभियंता पी.पी. वर्मा का कहना है कि विद्युत आपूर्ति न होने की जानकारी नहीं है और न तो कोई शिकायत ही मिली। पता कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगीl
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…