दीपक हृदय का पहले जलाओ,
तन-मन का अँधेरा पहले मिटाओ,
धरा का उठाना न आसान होगा,
गगन को झुकाना न आसान होगा।
इस वर्ष दीवाली फिर आ गई है,
आप दीपक जलायें पर ना बुझायें,
नशे की आदत को पहले भगाओ,
तन-मन का अँधेरा पहले मिटाओ।
घृणा द्वेष ईर्ष्या का है बोलबाला,
अहंकार सबके दिलों में है फैला,
स्नेह की डोर से इन सबको हराओ,
तन-मन का अँधेरा पहले मिटाओ।
आबादी विश्व की बढ़ती जा रही है,
हमारी ग़रीबी भी बढ़ती जा रही है,
ग़रीबी मिटाओ जनसंख्या घटाओ,
तन-मन का अँधेरा पहले मिटाओ।
जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा,
ताक़त बढ़ाओहमारी सीमासुरक्षा,
आदित्य शपथ लो,एकता बढ़ाओ,
तन-मन का अँधेरा पहले मिटाओ।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…