सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर रबी सीजन अंतर्गत किसानों द्वारा उठाई गयी शिकायतों का सम्बंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान बताया गया।
भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि वाटरशेड एरिया अंतर्गत मृदा क्षरण को रोकने के लिए मेड़बंदी, समतलीकरण, फसल उत्पादन का कार्य कराया जाता है। किसानों द्वारा रकशाकोड, तेनुआराजा, सेउआपर गांव में नीलगाय, जंगली सूअर एवं बंदर द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचा जाने की शिकायत की गई।
वन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान के सहयोग से उन्हें वनरक्षक के माध्यम से पकड़ कर जंगल में छोड़े जाने की व्यवस्था है। विद्युत विभाग की शिकायत अंतर्गत बताया गया की मुखलिसपुर कथेच्या में विद्युत के तार अत्यधिक नीचे लटक रहे हैंl जिससे फसल कटाई में व्यवधान होगा और आग लगने की संभावना रहेगी, जिसे समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए।
सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि इसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। फसल कटाई उपरांत के खाली होने पर कार्य कर लिया जाएगा। किसानों द्वारा जल निगम विभाग द्वारा गांव में कार्य करने के उपरांत चकरोड सड़क इत्यादि काटकर छोड़ दी जा रही है। इसके संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई विभाग का कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं था।
Nn डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के अधिकारी द्वारा समितियों के माध्यम से फैट पर्सेंटेज एवं एसएनएफ के आधार पर दुग्ध क्रय करने की बात बताई गई। देसी गाय के पशुपालकों हेतु मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालन प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही हैl जिसमें साहिवाल गिर, थारपारकर हरियाणा नस्ल की गायों के पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
किसानों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके पंजीकरण में भूमि कम दर्ज होने के कारण एक ओर बीज अनुदान में कम धनराशि प्राप्त हो रही है तो दूसरी ओर धान बिक्री करने में उनके उत्पादन में कटौती की जा रही हैl मौके पर तहसील स्तर पर सत्यापन किए जाने में विलंब होता हैl इसके समाधान निकाले जाने की व्यवस्था की जाए।
बैठक के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र प्रसाद पाठक को राज भवन में उनके कृषि उत्पादन छप्पन कद्दू को प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17-19 फरवरी 2023 को राजभवन लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जनपद संत कबीर नगर के 13 कृषकों द्वारा जिला उद्यान अधिकारी संत कबीर नगर के माध्यम से अपने प्रदर्श को भेजा गया था।
उक्त कार्यक्रम में कुल 3 कृषको के 4 प्रदर्शों को पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिसमें सुरेंद्र प्रसाद पाठक ग्राम- उमिला को गोल एवं लंबे छप्पन कद्दू के लिए क्रमशः प्रथम एवं तृतीय पुरस्कार, हौसिला प्रसाद ग्राम महुली खास को बीन्स के लिए प्रथम पुरस्कार एवं घुरहू ग्राम महुली खास को फूलगोभी के लिए तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। किसान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र प्रसाद पाठक को इस आशय का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री पाठक द्वारा इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक,जिला उद्यान अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण को अपने खेत मे उत्पादित छप्पन कद्दू भेंट किया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल सहित सम्बंधित अधिकारी एवं सम्मानित किसान भाई आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

2 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

1 hour ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

2 hours ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

3 hours ago