मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )l कुर्ला पश्चिम शीतल मिठाईवाले के पीछे राकांपा कार्यालय में सोमवार को दिन भर बधाई देने वालो का जमावडा़ लगा रहा । कुर्ला के एकमात्र लोकप्रिय पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक के जन्मदिन पर कार्यकर्ता पदाधिकारी व शुभचिंतक दिन भर उन्हें बधाई संदेश देने पहुंचे। स्थानिक कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उन्होंने जन्मदिन की खुशियां उनके साथ साझा की।
इस अवसर पर राकांपा युवा नेता अकबर शेख कुर्ला विकास मंच के अध्यक्ष अजय शुक्ल व मानव कल्याण सेवा संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह ठाकूर समेत दिग्गज हस्तियो ने बड़ी संख्या में उन्हें बधाई दी। उनकी दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता केक और मिठाइयां लेकर उन्हें बधाई देने पहुंचे। मलिक ने उनके साथ केक काटकर उनका मुंह मीठा करवाया। शुभकामनाओं के लिए उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि उनका प्रेम व स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…