राज्य विद्युत कर्मचारियों ने फीता बांधकर किया निजीकरण का विरोध

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ऊ0प्र0 के आह्वाहन पर सोमवार को निजीकरण के विरोध में काला फीता बांध कर सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता नियमानुसार कार्य (work to rule 09:00 am se 05:00 pm ) किए एवं शाम को 5 बजे से अधीक्षण अभियंता कार्यालय देवरिया पर विरोध सभा /ध्यानाकर्षण भी किया गया ।
जनपद अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में विरोध सभा किया गया और कहा गया कि कल गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर केन्द्रीय कार्यकारणी के निर्देशानुसार संगठन कार्यालय भटवलिया से गोरखपुर रोड होते हुए सुभाष चौक मालवीय रोड तक झण्डा यात्रा किया गया और आज से 09 फ़रवरी तक नियमानुसार कार्य (work to rule ) किया जायेगा जिसमे प्रबंधन के बेनियम कार्यों का बहिस्कार किया जायेगा एंव शाम 5 बजे से सुबह 9 बजे तक विद्युत् आपूर्ति (उपभोक्ता सेवा ) के अतिरिक्त कोई बेनियम कार्य नहीं किया जायेगा ।जिसमें क्षेत्रीय सचिव शशांक चौबे भी उपस्थित रहे,उनके द्वारा कहा गया कि निजीकरण से प्रदेश के सभी युवाओं की रोजगार मिलने की संभावना समाप्त होगी इसे तत्काल रोकना चाहिए और हमारा संगठन निजीकरण का पुरजोर विरोध करता है। जनपद उपाध्यक्ष गोरख गुप्ता द्वारा कहा गया कि क्षेत्र के तीनों जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के लिए तैयार है। जनपद सचिव अमर प्रसाद ने कहा कि निजीकरण होने से आम उपभोक्ता एवं किसान प्रताड़ित होंगे तथा हम सभी सरकारी कर्मचारी विभाग से बाहर होने पर अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे । जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के हर स्तर के लिए तैयार है और करो या मरो के नीति तक लिए तैयार है। इस दौरान अवर अभियंता सुनील प्रजापति,कार्तिक वर्मा ,भूपेंद्र कुमार ,हर्ष यादव ,मनीष पांडे , ,गोरख गुप्ता ,कमलेश कुमार ,प्रमोद , इरफानुल्लाह अंसारी ,मिथिलेश कुमार,राजा कुमार,लवलेश सिंह ,एक के वर्मा ,भोला आदि अवर अभियंता उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

10 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

10 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

11 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

12 hours ago