पुत्रवधु से नाराज वृद्ध की ट्रेन से कटने से मौत

भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भटनी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भरहे चौरा के खरिका टोला गांव निवासी कुंज बिहारी राजभर पुत्र स्व0 शिव राजभर निवासी 75 वर्ष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मृतक ने घर पर पुत्रवधु के साथ दिन के समय करीब बारह से एक बजे के समय किसी बात पर अनबन के बाद अपने घर से बाहर निकट स्थित नोना पार बजार के लिए निकल लिए थे।वहीं बताया जा रहा है कि अपने घर से निकल कर जब बजार में गए थे। तब वृद्ध ने बजार में शराब भी पी लिया था जो पूर्व से ही पीते रहे हैं। जबकि वहीं वापसी की तो रेल ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आ कर ट्रेन से कट कर मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई मौत की खबर पर शाम में भटनी पुलिस के जरिए परिजनों को समय करीब तीन बजे जब सूचना मिली तब वहीं सारे परिजन सकते में आ गए। एवं आनन फानन में परिजन सहित उनके साथ में स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल नोना पार ग्राम सभा स्थित टोला छपिया के निकट रेल ट्रैक के समीप पहुंच गई। वहीं स्थानीय पुलिस ने सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर मृत उक्त 75 वर्षीय वृद्ध जो छपिया के सामने रेल ट्रैक पर मृत पाया गया है। जिनके एक बेटा एवं दो नाती हैं ।जिनमें बेटा विदेश में हैं। वहीं नाती संगम की उम्र 27 वर्ष, दीपक की उम्र 22 वर्ष है जो घर पर हैं। मृतक के एक ही लड़के थे जिनके दो नाती हैं। को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।खबर लिखे जाने तक गांव के करीब एक दर्जन लोग पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि गांव में इनका परिवार काफी सामाजिक है ।जिस वजह से गांव के करीब 150 से भी अधिक लोग पोस्टमार्टम हाउस देवरिया तक साथ गए थे। वहीं मृतक के पोस्टमार्टम 28 जनवरी मंगलवार को होना सुनिश्चित होने की खबर सामने आई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

2 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

3 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

3 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

3 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

3 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

3 hours ago