शोषित वंचित जागरण महारैली का आयोजन

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा) लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि सभी पार्टियों ने अभी से अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में “शोषित वंचित जागरण” महारैली का आयोजन 3 मार्च को सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर के मैदान में होने जा रहा है। उक्त जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं लोकसभा सलेमपुर तथा महाराजगंज के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने दिया। बताया कि महारैली के आयोजन में लोकसभा सलेमपुर से हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बताया कि मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर व राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर महारैली में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता में मौजूद शेख अहमद अली ‘संजय भाई’ ने कहा कि आज यह पूरा देश जानता है कि गरीबों, शोषितों, मजदूरों तथा किसानों की आवाज बुलंद करने वाला सिर्फ एक ही नेता है ओमप्रकाश राजभर, निश्चित रूप से आगामी लोकसभा के चुनाव में पार्टी परचम लहराएगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, नजरूलबारी, मनोहर आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

1 hour ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

1 hour ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

2 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

2 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

2 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

2 hours ago