बच्चों के शैक्षिक एवं मानसिक विकास में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं अनुभवी शिक्षक: पुष्पा चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला मुख्यालय स्थिति ब्लूमिंग बड्स एकेडमी खलीलाबाद में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद शिक्षकों द्वारा बच्चों के अभिभावकों से उनके पठन-पाठन से संबंधित जरूरी टिप्स दिए गए।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि माता-पिता और शिक्षक का एक ही लक्ष्य होता है बच्चे की सफलताl जिस तरह एक किसान अपनी लहलती हुई फसल को देखकर प्रसन्न होता हैl उसी तरह अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित रहते हैं।
श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि कोई भी बच्चा उच्च शैक्षिक उत्कृष्टता के स्तर को तभी प्राप्त कर सकता हैl जब उसे परिवार और स्कूल का पूरा समर्थन मिले। माता-पिता का शिक्षक के संपर्क में होना बच्चे की सफलता के लिए सर्वोपरि है।
ज्ञात हो कि प्रभा देवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी स्थापना काल से ही बच्चों को आगे बढ़ाने के प्रयासरत हैl
प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से छात्र-शिक्षक व अभिभावकों के बीच शैक्षिक कार्य में एक वातावरण स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह विद्यालय में एक शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने में कोई कसर नही छोड़ता हैंl वैसे ही एक अभिभावक भी बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए ऊंचाइयों की अंतिम शिखर तक पहुंचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता हैl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

4 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

13 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

13 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

14 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

14 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

14 hours ago