देवरिया के समस्त थानों पर ’थाना समाधान दिवस’ का किया गया आयोजन

 देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया । 

इसी क्रम मे जिलाधिकारी देवरिया अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा थाना भाटपार रानी, थाना बनकटा एवं थाना श्रीरामपुर में जनसमस्याओं को सुना। जिसके क्रम में थाना भाटपार रानी पर कुल 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 02 का निस्तारण कराया गया व थाना बनकटा पर कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 3 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया एवं थाना श्रीरामपुर पर कुल 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों में पुलिस व राजस्व की टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया ।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना भाटपार रानी, बनकटा व श्रीरामपुर में सुनी गयी समस्याएं

जिसके शीघ्र निस्तारण हेतु संबन्धित को उचित दिशा निर्देश दिये गये। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया राजेश कुमार सोनकर व नायब तहसीलदार शिवशंकर द्वारा थाना बरियारपुर में जन समस्याओं को सुना गया जहां कुल 2 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 01 का निस्तारण कराया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी व उप जिलाधिकारी सदर योगेश कुमार गौंड़ द्वारा थाना कोतवाली पर जनससमयाओं को सुना गया जहां कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया। क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर जिलाजीत एवं उप जिलाधिकारी विपीन कुमार द्विवेदी द्वारा थाना रूद्रपुर पर जन समस्याओं को सुना गया जहां कुल 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 112 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 38 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

संवाददाता देवरिया…

parveen journalist

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

3 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

13 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

13 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

14 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

14 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

14 hours ago