पीएम विश्वकर्मा योजना में पारम्परिक शिल्पकार करें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा देश के ऐसे सभी नागरिको को जो पारम्परिक शिल्पकार या कारीगर हो उनके लिए महात्वकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा योजना चलाया गया है। इस योजना में लाभ प्राप्त करने हेतु पंरपरागत 18 ट्रेड से जुडे़ व्यक्तियों जैसे- कारपेंटर (सुथार), नाव बनाने वाले (बोट मेकर), अस्त्र बनाने वाले (आरमोरर), लोहार (ब्लैकस्मिथ), ताला बनाने वाले (लॉकस्मिथ), हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले (हैमर और टूलकिट मेकर), सुनार (गोल्डस्मिथ) कुम्हार (पॉटर), मूर्तिकार (स्कल्पटर), मोची (कॉबलर, शूस्मिथ), राजमिस्त्री (मेसन), डलिया चटाई झाडू बनाने वाले (कोईर, मैट, ब्रूम मेकर), गुड़िया और खिलौने बनाने वाले (डॉल एंड टॉय मेकर), नाई (बार्बर), मालाकार (गारलैंड मेकर) धोबी (वाशरमैन), दर्जी (टेलर) मछली का जाल बनाने वाले (फिशिंग नेट मेकर) इत्यादि को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कुशलता में बृद्धि एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना में आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष हो, आवेदक पांरपरिक शिल्पकार या कारीगर हो। आवेदक को स्वतः जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अपने को पंजीकृत कराना है। पंजीयन के बाद चयनित अभ्यर्थी को 5 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण के उपरान्त रू 15000.00 का ई-वाउचर प्रदान किया जाएगा, जिससे वह संबंधित टूलकिट प्राप्त कर स्वतः रोजगार में लग जायेगें। इच्छुक अभ्यर्थी को बैंक से रू0 1.00 (एक) लाख तक का ऋण में 5 प्रतिशत ब्याज पर देय होगा। सभी पात्र अभ्यार्थियों से अनुरोध है कि वे जनसेवा केन्द्र के माध्यम से वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर अपना पंजीयन करायेl ताकि दिनांक 17 सितम्बर 2023 को विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा योजना को लॉच किए जाने के समय अधिक से अधिक अभ्यर्थी पोर्टल पर अंकित रहें, जिन्हें लाभान्वित किया जायेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

7 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

7 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

7 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

7 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

7 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

8 hours ago