एक्सईएन, एसडीओ व जेई पर कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार परेशान
विद्युत विभाग की लापरवाही से तिलक समारोह में गई थी पुरोहित की जान
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गुरवलिया बाजार में 6 मई की शाम तिलक समारोह के दौरान हाई वोल्टेज तार गिरने से पूजन कर रहे पुरोहित चंदेश्वर पाठक की दर्दनाक मृत्यु व आधा दर्जन लोगों के झुलसने के मामले में पुलिस की घोर उदासीनता सामने आई है। घटना के छह दिन बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हुआ, न ही जिम्मेदार विद्युत अधिकारियों पर कोई कार्रवाई की गई, जिससे पीड़ित परिवार और गांव में आक्रोश गहरा गया है। घटना के बाद मृतक के पुत्र अत्री कुमार पाठक ने 7 मई को तुर्कपट्टी थाने में तहरीर देकर एक्सईएन, एसडीओ व जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया गया था कि जर्जर 11 हजार वोल्टेज का तार लटक रहा था, जिसकी जानकारी विद्युत विभाग को पहले से थी, बावजूद इसके मरम्मत नहीं कराई गई। लापरवाही के चलते तार टूटकर समारोह स्थल पर गिरा और करंट फैलने से पिता की जान चली गई।
पीड़ित का कहना है कि लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ। बावजूद इसके पुलिस ने अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने शव के अंतिम संस्कार से पहले भी लिखित तहरीर सौंपी थी, जिसमें स्पष्ट रूप से जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होना पुलिस की संवेदनहीनता और उदासीनता को उजागर कर रहा है। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह ने तहरीर प्राप्त होने इंकार किया।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…