सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जमुई गांव में हुई विद्युत दुर्घटना में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 9 मई की शाम लगभग 7 बजे एक युवक की मौत कथित रूप से 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से बताई गई थी। लेकिन उपखण्ड अधिकारी (विधुत वितरण खण्ड सिकंदरपुर) अजय सरोज व अवर अभियंता सिकंदरपुर हरी प्रताप प्रजापति ने बताया कि जब हम लोगो के नेतृत्व ने अगले दिन विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर जांच की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। घटना की सूचना सबसे पहले क्षेत्रीय लाइनमैन मनीष यादव ने दी थी। इसके बाद 132 केवी उपकेंद्र करमौता पर तैनात ऑपरेटर धर्मेन्द्र राजभर से संपर्क किया गया। धर्मेन्द्र ने पहले कहा कि 11 केवी लाइन का अर्थिंग तार टूटने से दुर्घटना हुई है। लेकिन बाद में बयान बदलते हुए बताया कि 11 केवी तार गिरा था। जब विभागीय टीम अगले दिन घटनास्थल पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना 11 केवी लाइन से नहीं, बल्कि मुर्गीफार्म में 220 वोल्ट के तार से हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि धर्मेन्द्र राजभर ने पूर्व संविदाकर्मी कमलेश कुमार के माध्यम से रात 8:08 बजे 33 केवी सिकन्दरपुर ग्रामीण व तहसील लाइन को बंद कराकर 11 केवी लाइन को जानबूझकर गिरवाया, ताकि दुर्घटना को हाई वोल्टेज लाइन से हुई दिखाया जा सके। इसके बाद मात्र 11 मिनट में ही रात 8:19 बजे सप्लाई पुनः चालू कर दी गई। विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिकन्दरपुर में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…