निबन्ध और आन स्पॉट ड्राइंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। केन्द्रीय महिला कल्याण संगठन नई दिल्ली के तत्वधान में रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए 15.09.2024 को निबंध प्रतियोगिता तथा 22 सितम्बर 2024 को आँन स्पाँट ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी के अध्यक्षा मोनिका सक्सेना की अध्यक्षता में भी रविवार 15 सितम्बर, 2024 को वाराणसी मंडल के अधिकारी क्लब में “निबन्ध प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया है । इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी की अध्यक्षा मोनिका सक्सेना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । निबंध प्रतियोगिता के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सचिव पूजा सिंह एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं में ऋतिका सिंह (गति शक्ति), नम्रता सिंह, शालनी पाठक,शिवांगी श्रीवास्तव समेत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी एवं उनके परिजन उपस्थित थे । निबंध प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के प्रयागराज रामबाग,मऊ,बलिया,सीवान,गोरखपुर,तथा छपरा स्टेशनों के तीनों ग्रुपों (6-9,9-12,12-15 आयु संवर्ग ) में कुल 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया । इस बार की निबंध प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के सबसे अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया । निबंध प्रतियोगिता समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागियों को फल,बिस्कीट,तथा अल्पाहार दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा मंडल महिला कल्याण संगठन मोनिका सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों के प्रति असीम स्नेह दर्शाते हुए, उन्हें अपनी कला के अभ्यास में निरंतर लगे रहने हेतु प्रोत्साहित किया । उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार के अपेक्षा अगले वर्ष निबंध प्रतियोगिता मे और अधिक रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बच्चें भाग लेगें। निबंध प्रतियोगिता का संचालन मुख्य हित निरीक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्षा मंडल महिला कल्याण संगठन मोनिका सक्सेना द्वारा किया गया ।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

23 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago