डीएम ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा

चकबन्दी प्रक्रिया में वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश उपस्थित रहे। जनपद में चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित चकबन्दी प्राधिकारियों को निर्धारित समयावधि में चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में चकबन्दी प्रक्रिया में वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गये। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जनपद में कुछ ऐसे भी ग्राम है जिसमें रास्ता, चकमार्ग आदि की नितान्त आवश्यकता है। ऐसे ग्रामों को चिन्हित कर चकबन्दी प्रक्रिया में सम्मिलित किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए जिससे आवश्यक कार्यवाही करते हुए ग्राम को चकबन्दी प्रक्रिया में शामिल कर ग्रामवासियों के समस्याओं का निस्तारण किया जा सकें। इस अवसर पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अजय प्रकाश दीक्षित, चकबंदी अधिकारी खलीलाबाद कमलेश कुमार शर्मा, चकबंदी अधिकारी मेहदावल संजय कुमार सिंह गौतम, सहायक चकबंदी अधिकारी मेहदावल कृष्ण कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी धनघटा जितेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, इन्द्रजीत यादव, सहायक चकबंदी अधिकारी नाथनगर अवधेश कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक चकबन्दी अधिकारी आशुतोष नायक, उदिता पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

16 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago