द्वाबा महोत्सव के द्वितीय दिवस आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दक्षिणांचल में चल रहे तीन दिवसीय द्वाबा महोत्सव के द्वितीय दिवस जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता का मेगा शिविर लगाया गया। जिसे संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कमजोर वर्ग को न्याय प्रणाली के प्रति जागरुक करना ही प्राधिकरण का उद्देश्य है। उन्होंने दहेज प्रथा के कुरीतियों के प्रति विस्तार से चर्चा करते हुए विधि के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। श्री सिंह ने कहा कि कानून के अज्ञानता के कारण लोगों को शोषण का शिकार होना पड़ता है। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पैसे के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय पाने से वंचित न हो, इसी लक्ष्य के तहत प्राधिकरण के द्वारा निरंतर निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत के बारे में भी बताया। घनघटा तहसील के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल शरण सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने गांव में होने वाले विवादों को सुलझाने के विभिन्न तरीके के बारे में चर्चा किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा मद्यपान निषेध पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव व तहसीलदार योगेन्द्र नारायण पांडेय ने तहसील स्तर पर आने वाले मुकदमों व उसके निवारण के तरीके के बारे में बताया। शिविर मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान महेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, शैलेन्द्र यादव, बाल विद्यालय प्रसादपुर के प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…