जनसमस्याओ का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ करें- जिलाधिकारी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बस्ती सदर तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओ का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ करें। उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 44 मामले प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारित किया गया। इसमें राजस्व के 16, पुलिस के 12, विकास के 06, चकबन्दी व खाद्य एवं रसद के 02-02, तथा अन्य के 06 मामले है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. आर.एस. दुबे, पीडी राजेश कुमार, ईओ नगरपालिका सुनिष्ठा सिंह, डीपीआरओ रतन कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस सतेन्द्र भूषण तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, तहसीलदार सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

17 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago