डीएम ने किया महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इस हेतु डीएम पवन अग्रवाल द्वारा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने महिला चिकित्सालय परिसर में ही बने असंचालित न्यू बिल्डिंग ब्लॉक का जायजा लिया। न्यू बिल्डिंग ब्लॉक में उन्होंने नए लेबर रूम को संचालित करते हुए बेड की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया , जिससे की महिला चिकित्सालय में लेबर रूम में बेड की संख्या 25 से बढ़कर 55 बेड की हो जाएगी। इसके अलावा इस बिल्डिंग में ही नया एसएनसीयू भी
संचालित किए जाने का निर्देश दिया , जिससे एसएनसीयू की क्षमता 12 बेड से बढ़कर 18 बेड की हो जाएगी तथा नए ऑपरेशन थियेटर की भी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने सीएमएस महिला चिकित्सालय को अति शीघ्र सभी कार्य पूर्ण कराते हुए नए ब्लॉक का संचालन कराए जाने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष, लेबर रूम , एसएनसीयू का निरीक्षण किया गया एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई , चिकित्सालय में जीर्णशीर्ण अवस्था में खड़ी गाड़ियों को नीलम कराए जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ मुकेश रस्तोगी ,सीएमएस महिला चिकित्सालय व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

6 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

6 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

6 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

6 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

7 hours ago