अयोध्या गैंगरेप के आरोपी मोईद खान के कॉम्प्लेक्स का ध्वस्तीकरण जारी

रात तक चलेगा बुलडोजर

आस पास का दो किमी का इलाका सील, छावनी में भदरसा तब्दील

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। भदरसा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी मोईद खान के भदरसा स्थित शापिंग कॉम्पलेक्स के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गुरुवार दोपहर से शुरू हो गई है। सोहावल तहसील और विकास प्राधिकरण के संयुक्त अभियान में पचास दुकानों वाला शापिंग कॉम्पलेक्स को एक पोकलैंड और तीन जेसीबी द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।
छावनी में तब्दील भदरसा कस्बे का शापिंग कॉम्पलेक्स का दो किलोमीटर का एरिया सील कर कार्रवाई की जा रही है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह और सोहावल एसडीएम अशोक कुमार सैनी ने बताया कि शापिंग कॉम्पलेक्स चक रोड, तालाब की भूमि पर बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण कराया गया है इसलिए पूरा ध्वस्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले हिस्से से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह अभी जारी रहेगी।
ज्ञात हो कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी कारखाना तीन अगस्त को ध्वस्त किया जा चुका है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान अयोध्या-प्रयागराज मुख्य मार्ग से भदरसा कस्बे तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्राधिकरण सचिव सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि देर रात तक आधा से अधिक हिस्सा ध्वस्त कर दिया जाएगा।

अयोध्या सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त की गई है। जहां कार्रवाई की जा रही है उसके आसपास क्षेत्र को खाली कराया गया है। पुलिस फोर्स मौजूद है। ट्रैफिक व्यवस्था भी रोका गया है। अयोध्या-भदरसा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की शापिंग कॉम्पलेक्स के पीछे के हिस्से के साथ-साथ अब आगे के हिस्से पर भी बुलडोजर चलने लगा है। अगला और पिछला हिस्सा दोनों साथ- साथ ढहाया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

3 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

4 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

4 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

5 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

5 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

6 hours ago